सामुदायिक भवन सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सामुदायिक भवन सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
  माता-पिता और बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद जीवन में होना है जरूरी - सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे
    सक्ती (सुघर गांव)। 01 अक्टूबर 2025,
 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा के मुख्य आतिथ्य में सक्ती जिले के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनों द्वारा खड़े होकर छत्तीसगढ़ राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर आए हुए सभी वृद्धजनों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह में पहुंचे सभी वृध्दजनो का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में माता-पिता और बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि मुझे इस क्षेत्र के बड़े बुजुर्गाे का आशीर्वाद हमेशा से प्राप्त होता रहा है आगे भी मुझ पर आप सभी वरिष्ठजनो का आशाीर्वाद बना रहे।           
 इसी क्रम में श्याम सुंदर अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका  ने कहा कि सेवा पखवाड़ा और रजत जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आज वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर सुनिल मिश्रा उप संचालक समाज कल्याण विभाग के द्वारा वरिष्ठ जनों और दिव्यांग जनो के लिए समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वृध्दजन और दिव्यांग जन के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना,स्वास्थ्य सुविधाओं में छूट, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रमुख रूप से है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर माह एक निश्चित राशि दी जाती है, जिससे वृद्धजन अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता दी जाती है ताकि बिना किसी आर्थिक बोझ के वे आवश्यक उपचार प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक  चिन्ताराम जांगड़े सहित अन्य वरिष्ठ जनो ने अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षाें को सभी के साथ साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया। जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह के अवसर पर आज सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद श्रीमती जागंड़े द्वारा दिव्यांग जनो को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में वृद्धजनों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया तथा आदर्श दिनचर्या संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, संधिवात, रक्ताल्पता, दौर्बल्यता, उदररोग, अर्श, भगंदर, हृदयरोग आदि रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस अवसर पर संजय रामचन्द्र सांसद प्रतिनिधि,गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा,टिकेश्वर गबेल,अभिषेक शर्मा,धनंजय राम,राम नरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न अधिकारी - कर्मचारी, गणमान्य नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ जन और वृध्दजन उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments