अकलतरा (सुघर गांव)। 02 अक्टूबर 2025,
जांजगीर - अघोर विद्या पीठ दल्हा अकलतरा के कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडिंग स्पर्धा आयोजित किया गया।
जिसमें खिलाड़ियों ने अपने स्टेमिना,मारक क्षमता, तकनीकी ज्ञान,काता,कुमिते तथा कराटे स्पोर्ट्स विधा का प्रदर्शन करते हुए बेल्ट एवं क्यू रैंक सर्टिफिकेट अर्जित किए। इस अवसर पर गुरुदेव कपालिक धर्मरक्षित राम एवं पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी परमानन्द पटनायक, प्रिंसिपल श्रीमती अंजली दुबे, कराते संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय, कोच सेंसेई रूखमणी रानू, पायल शर्मा,वैभवी सिंह सिसोदिया,खेल टीचर हरप्रीत सिंह, अनवेक्षा तिवारी,लीजा महंत उपस्थित रहे। बेल्ट परीक्षा देकर सफल होने वाले खिलाड़ियों में यलो बेल्ट उन्नति सिंह, आस्था चंदेल,अपूर्वा राजे सिंग,पलक सिंह चंदेल,रचना सोनी,रूपा रौतिया,प्रकृति सिंह,जीसिका साहू,सिद्धि साहू,अनीता त्रिपाठी,अनमोल साहू,सम्यक प्रताप सिंह,दिव्यांश सिंह,शिवांश दुबे,श्रीवत्स दुबे, मृणाल त्रिपाठी, वैभव मिश्रा, दिव्यांश सोनी, रुद्राक्ष सिंह , अजय ओरण,मनुराज विश्वकर्मा, आर्यवीर सिंह राजपूत,समर्थ सिंह,तृप्ति सिंह,किशन साहू, मुमुक्षा सिंह,आकृति सिंह, विहान नेताम दीप्ति साहू,दिशा साहू,भूमी चंद्रा और ग्रीन बेल्ट अंकिता सिंह और ब्राउन बेल्ट तनिषा तनु को प्रदान किया गया।
0 Comments