स्कूल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का वेतन निकालने आधा वेतन मांगने का आरोप, जैजैपुर बीईओ का कथित ऑडियो वायरल
भूपेंद्र लहरे
सक्ति (सुघर गांव)। 01 अक्टूबर 2025,
जिले के जैजैपुर ब्लॉक में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विजय सिदार का एक कथित ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। ऑडियो में बीईओ पर सफाई कर्मचारियों से हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने के नाम पर आधे वेतन की रकम वसूली की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। वायरल बातचीत में बीईओ साफ कहते सुने जा सकते हैं कि आदेश नहीं आया तो कुछ नहीं मिलेगा, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। अगर मैं वेतन बनाऊंगा तो तुम्हारा भी भला हो जाएगा और मेरा भी। पेट्रोल-पानी का खर्चा लगा रहता है, वेतन से अतिरिक्त कुछ नहीं मिलता। जैजैपुर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिदार का स्कुल सफाई कर्मचारी से हड़ताल अवधि समय का पैसे आधे आधे लेने की बात आडियो में किया जा रहा है। यह आडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हमें प्राप्त हुआ है जिसमें जैजैपुर बीईओ के द्वारा किस स्कुल के सफाई कर्मी से पैसे की माँग किया जा रहा है। यह पता नही चल पा रहा है,इस विषय पर हमने जैजैपुर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय सिदार से उसके नंबर सम्पर्क करने की कोशिश किया मगर अधिकारी ने फोन रिसीव करना मुनासिब नही समझा। इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद सफाई कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि पहले से ही कम वेतन में गुजर-बसर करना मुश्किल है।ऊपर से इस तरह अवैध वसूली की मांग करना पूरी तरह निंदनीय और भ्रष्टाचार का प्रतीक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शिक्षा विभाग के अधिकारी ही इस तरह के कृत्य में लिप्त होंगे, तो शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता की उम्मीद कैसे की जा सकती है। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल ऑडियो को मैंने भी सुना है। ऑडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कुमुदनी बाघ जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती
हमारे हड़ताल अवधि का वेतन को बीईओ साहब द्वारा आधा वेतन को मेरे को देना कह कर खुले आम रिश्वत मांग रहा है इस के पहले 2022 का भी वेतन अभी तक नहीं मिला है ऐसी ही भ्रष्टाचार विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर के द्वारा हमारे स्कूल सफाई कर्मचारी भाई बहनों के भविष्य के साथ में खिलवाड़ कर रहे हैं इसकी जांच कर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर शासन प्रशासन सख्त कार्यवाही करें यही हमारी माँग है और हमारे हड़ताल अवधि के मानदेय को जल्द से जल्द देने की कृपा करें सरकार और हमें पूर्ण कालीन कलेक्टर दर दिया जाए क्योंकि हम आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं।
- परदेश पलांगे जिलाध्यक्ष सक्ति
स्कुल सफाई कर्मचारी
0 Comments