कटघोरा विधानसभा में विकास की नई पहचान - बांघाखार में ₹70.98 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

कटघोरा विधानसभा में विकास की नई पहचान - बांघाखार में ₹70.98 लाख के कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
 विधायक और जनप्रतिनिधियों के समन्वित नेतृत्व से गांवों में विकास की नई लहर 
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 30 अक्टूबर 2025,
 जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बांघाखार में ₹70.98 लाख की लागत से डीएमएफ फंड एवं अन्य मदों से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।             जनता को मिली विकास की सौगात  
1. सीसी रोड निर्माण, बांघाखार बस्ती — ₹10.00 लाख
2. पी.डी.एस. भवन निर्माण — ₹12.40 लाख
3. मरकी झाला परिसर में शेड निर्माण — ₹10.00 लाख
4. दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण — ₹23.38 लाख
 साथ ही क्षेत्र में अन्य जनहितकारी कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती प्रिंसी तानू सिंह कंवर,जनपद सदस्य मनोज कंवर,राधेश्याम पटेल, चमरू कैंवत (उप सरपंच), सतीष तिवारी, दिलीप पटेल, मन्नु राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे। कटघोरा विधानसभा में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने क्षेत्र में जनआस्था और विश्वास का माहौल बनाया है। विधायक के दूरदर्शी नेतृत्व,व्यवहार कुशलता और सतत जनसंपर्क ने विकास कार्यों को गति दी है,वहीं ग्राम पंचायत बांघाखार की सरपंच श्रीमती प्रिंसी तानू सिंह कंवर ने जमीनी स्तर पर जनभावनाओं से जुड़ कर गांव के विकास को नई दिशा दी है। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता,जन सुनवाई और परिणाममुखी सोच झलकती है,जिससे आज ग्राम पंचायत बांघाखार को उन्नत,स्वच्छ और सशक्त पंचायत के रूप में पहचान मिल रही है।कटघोरा विधानसभा निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है - “जनसेवा ही उद्देश्य, विकास ही पहचान।”

Post a Comment

0 Comments