SECL कर्मचारियों की करतूत उजागर,बंद क्वार्टर का ताला तोड़ गर्लफ्रेंड संग रंगे हाथों पकड़े गए,संदिग्ध गतिविधियों से खुला राज।


विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो चीफ़

कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के दीपका क्षेत्र स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने लंबे समय से बंद पड़े क्वार्टर के भीतर हलचल देखी। संदेह होने पर कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा दल को सूचना दी। दरवाज़ा खुलवाने पर अंदर SECL के दो कर्मचारी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ रंगे हाथों पकड़े गए।

बयानबाज़ी में फंसे युवक-युवतियां 

 पूछताछ के दौरान युवतियों के बयानों में विरोधाभास देखने को मिला। एक ने खुद को युवक की गर्लफ्रेंड बताया, तो दूसरी ने बहन होने का दावा किया। कड़ी पूछताछ में सच्चाई सामने आई कि दोनों युवतियां कर्मचारियों द्वारा ही बुलाकर क्वार्टर में लाई गई थीं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल  

कॉलोनीवासियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे न सिर्फ कंपनी की साख पर सवाल उठे हैं, बल्कि कर्मचारियों की भी किरकिरी हो रही है।

प्रबंधन की चुप्पी, पुलिस सतर्क 

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अभी तक SECL प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

कॉलोनीवासियों का गुस्सा 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह SECL की छवि को भी गंभीर रूप से धूमिल करता है।

Post a Comment

0 Comments