प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
बिलासपुर ( सुघर गांव )। जिले से खास खबर सामने आया है,आपको बता दे,कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव हौशिला प्रसाद शर्मा की अनुमति से लक्ष्मण बघेल तिफरा निवासी को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण बघेल को इस पद पर नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त किया गया है कि इंटक महासंघ के नीति और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही जिला, ब्लॉक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सदैव संघर्षरत रहेंगे। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के समाजसेवी लक्ष्मण बघेल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।और उनपर पूर्ण विश्वास किया गया है,कि यह संगठन को आगे बढ़ाने में पुरा प्रयास करेंगे। आपको बता दे,कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र किया,इनके नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है। संगठन का लक्ष्य है मजदूर हित, देश हित और समाज हित। लक्ष्मण बघेल लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। किसानों की समस्याएं और मजदूर वर्ग की उपेक्षा जैसे मुद्दों को लगातार मीडिया के माध्यम से उजागर किया है। मजदूर संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते किया,लक्ष्मण बघेल तिफरा निवासी को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण बघेल को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने से पूरे क्षेत्रावासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।
0 Comments