सुप्रीम कोर्ट से दिलीप मिरी को मिली जमानत, जिला बदर की कार्यवाही पर लगी रोक
बलौदाबाजार आंदोलन को लेकर किया गया था जिला बदर,कोरबा आगमन पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा की टीम ने अध्यक्ष दिलीप मिरी का किया भव्य स्वागतजावेद अली आज़ाद ब्यूरो छ.ग.
कोरबा (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,
छत्तीसगढ़ राज्य में गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एक विशाल महासंगठन है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के अध्यक्ष व जिला कोरबा एडवोकेट को पिछले वर्ष कलेक्टर के द्वारा जिला बदर किया गया था।बता दें कि दिलीप मिरी ने छत्तीसगढ़ राज्य और राज्य में निवास कर रहे संबंधित आम नागरिकों की छत्तीसगढ़िया हक, अधिकारों के लिए अनेकों बार उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया, इस दौरान उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने अटल इरादों को कमजोर नहीं होने दिया।
ज्ञात हो कि बलौदाबाजार आगजनी केस में उनकी गिरफ्तारी और 14 नवंबर 2024 को कोरबा कलेक्टर द्वारा उन्हें जिला बदर किया गया था। जिस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगले आदेश पर्यंत तक जिला बदर की कार्रवाई पर रोक लगा दी। इसी प्रकार दिलीप मिरी के कोरबा आगमन पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के समस्त पदाधिकारी, अधिकारी,सदस्य एवं आमजन आयोजन कर उनका स्वागत भव्य अभिनंदन किया गया।

0 Comments