राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन की पहल पर ‘मोर खेल मोर गौरव – संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,
गत दिनों रविवार सुबह बलौदाबाजार शहर में फिटनेस का उत्साह साफ नजर आया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर साइकिल रैली हुई। इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे, शिक्षक और आम नागरिक सड़कों पर साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते नजर आए।
सुबह सड़कों पर दिखी साइकिलें
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाइस्कूल मैदान से हुई. यहां से तहसील कार्यालय, गार्डन चौक, बस स्टैंड होते हुए यातायात कार्यालय से गौरवपथ और फिर हाई स्कूल मैदान में इसका समापन हुआ।
स्कूली बच्चों का अधिकारियों ने बढ़ाया जोश
फिटनेस शपथ ली गई:कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी प्रतिभागियों को फिटनेस शपथ दिलाई।
"अच्छा आहार, नियमित व्यायाम और खेलकूद – ये तीनों चीजें हमें स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी हैं। बाहर के खाने से बचें और घर का ताज़ा खाना खाएं - दीपक सोनी कलेक्टर"
"जैसे हम अपनी संपत्ति की देखभाल करते हैं, वैसे ही अपने शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए। खेलकूद और समय प्रबंधन को जीवन का हिस्सा बनाएं- डीएफओ गणवीर धम्मशील"
स्कूली बच्चों ने बढ़ाया जोश
शहर की सड़कों पर स्कूली बच्चे रंग-बिरंगी वर्दियों में, हाथों में फिटनेस संदेश वाले बैनरों के साथ नजर आए. बच्चे नारे लगाते हुए साइकिल चलाते दिखे।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी शामिल रहे -
विजय केशरवानी – स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्षअभिषेक सिंह – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकप्रकाश चंद्र कोरी – एसडीएमरामाधार पटेल – जिला स्काउट गाइड अध्यक्षप्रीति बंछोर – वरिष्ठ खेल अधिकारी। बलौदाबाजार में संडे ऑन साइकिल का आयोजन में स्कूली बच्चों का अधिकारियों ने बढ़ाया जोश ‘संडे ऑन सायकल’ सिर्फ एक फिटनेस इवेंट नहीं रहा, बल्कि यह बलौदाबाजार शहर की एकजुटता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गया।
0 Comments