कोरबा जिला पंचायत सचिव संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी, लंबित वेतन और मनमानी का उठाया मुद्दा।


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
 
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले अंतर्गत के कोरबा जिला पंचायत सचिव संघ ने बुधवार को जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी लंबित मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 16वें दिन से जिलेभर के सचिव काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रमुख मुद्दे जो उठाए गए :- 🔹 लंबित वेतन भुगतान का संकट
🔹 पोंडी-उपरोड़ा जनपद के सचिवों को ही 10 माह पूर्व वेतन मिला।
🔹 कटघोरा, कोरबा, पाली और करतला जनपद पंचायतों के सचिवों का वेतन अब भी बकाया।
🔹 सचिव वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
 वेतन अंतर राशि लंबित :-
💎 वर्ष 2012-13 से 2018 तक के वेतन की अंतर राशि अब तक अटकी हुई।
💎 बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन मौन।
एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) की गड़बड़ी :-
शासन से राशि जिला पंचायत खाते में जमा हो चुकी।
लेकिन सचिवों के हिस्से का समायोजन नहीं किया गया।
ठेकेदार और अधिकारियों पर दबाव के आरोप
सचिवों पर ठेकेदारों द्वारा मनमर्जी से काम कराने का दबाव :-
🔹 इनकार करने पर स्थानांतरण की धमकी।
🔹 लंबे समय से सेवा दे रहे सचिवों को भी अनावश्यक परेशान किया जा रहा।
🔹 स्थानांतरण के नाम पर वसूली तक के आरोप।
 *पूर्व में दिए गए आवेदन अनसुने :-* 
 🔹 12 जून 2024, 11 सितंबर 2024, 22 अक्टूबर 2024, 18 नवंबर 2024, 6 जनवरी 2025 और 11 मार्च 2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया।
🔹इसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ।

संघ का अल्टीमेटम :-

🔹 सचिव संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई तो सचिव वर्ग हड़ताल पर उतर जाएगा।
🔹 सचिवों की हड़ताल से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो जाएंगे।
🔹 इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

Post a Comment

0 Comments