विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले अंतर्गत शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय ई वी पी जी कॉलेज एवं शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने रिबन काटकर 100 व 50 सीटर छात्रावासों का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया और कॉलेज प्रशासन को बेहतर संचालन हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए बताया कि डीएमएफ राशि से शिक्षा, सड़क, पुल, आंगनबाड़ी भवन निर्माण समेत अन्य जनहित कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि छात्रावास का संचालन रियायती दरों पर होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं भी लाभान्वित हो सकेंगी। अति पिछड़ा वर्ग की योग्य छात्राओं के हॉस्टल खर्च का वहन जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से किया जाएगा। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत व कलेक्टर अजीत वसंत ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट की शीघ्र पूर्ति की बात कही।कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया गया। सुमित्रा बाई, सरोजनी कुमारी, सामायन कुमारी, फगनी, कुसुम व किरण को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कुल निवेश : लगभग ₹3 करोड़ :-
🔹 ई वी पी जी कॉलेज (100 सीटर छात्रावास): जीर्णोद्धार ₹31.40 लाख + सामग्री ₹57 लाख
🔹 ई वी पी जी कॉलेज (50 सीटर छात्रावास): जीर्णोद्धार ₹38.13 लाख + सामग्री ₹41 लाख
🔹 मिनीमाता कन्या महाविद्यालय (100 सीटर छात्रावास): जीर्णोद्धार ₹58.30 लाख + सामग्री ₹57 लाख इस नए छात्रावास के शुभारंभ से दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं का उच्च शिक्षा प्राप्ति का मार्ग आसान होगा। सभी अतिथियों ने शिक्षा व रोजगार को सशक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा
0 Comments