विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले अंतर्गत एसईसीएल दीपका क्षेत्र के MTK-02 में हाजिरी प्रक्रिया को लेकर खदान के कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रबंधन द्वारा MR और DR श्रेणी के कर्मचारियों की हाजिरी केबलमैन (Employee Code – 24912006, Post – Cable Man, Category-E) से लगवाई जा रही है, जिससे नियमों की खुलेआम अवहेलना का मामला बन गया है।
बिना ऑफिस ऑर्डर की मनमानी तैनाती :-
कर्मचारी संगठन का आरोप है कि इस तैनाती की कोई आधिकारिक ऑफिस ऑर्डर जारी नहीं की गई है। इससे पूरी प्रक्रिया में अस्पष्टता बनी हुई है और कर्मचारियों में गहरा भ्रम उत्पन्न हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्यप्रणाली पूरी तरह से मनमानी है, जिससे कार्यस्थल पर अनुशासन और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सांविधिक पद पर अनुचित नियुक्ति :- MTK पोस्ट एक Statutory (सांविधिक) पद माना जाता है। कोल इंडिया के नियमों के तहत इस पद पर कार्य करने के लिए अनिवार्य रूप से II ग्रेड क्लर्क होना जरूरी है। लेकिन, इस पद पर केबलमैन को तैनात कर हाजिरी लगाने की जिम्मेदारी देना पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। कर्मचारी संघ का कहना है कि ऐसा कदम ना केवल अनुचित है, बल्कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार का प्रतीक भी बन गया है।
पारदर्शिता और अनुशासन पर गंभीर प्रश्नचिन्ह :-
MTK-02 में कुल 3 MTK पद उपलब्ध हैं, जबकि लगभग 12 हाजिरी बाबू कार्यरत बताए जा रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि अन्य श्रेणी के कर्मचारियों से हाजिरी प्रक्रिया करवाना पूरी तरह से गैरकानूनी और अनुशासनहीन है। इससे कार्यस्थल की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
आंदोलन की चेतावनी :- कर्मचारी और श्रमिक संगठन ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस अव्यवस्था को स्पष्ट नहीं किया और नियमों के अनुरूप कार्यवाही नहीं की, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिना विलंब के इस प्रक्रिया को समाप्त किया जाए और नियमों के अनुरूप उचित पदस्थापना सुनिश्चित की जाए।
0 Comments