पाली - तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने क्षेत्र चैतमा, माँगामार एवं केराकछार में जनसंपर्क कर किया विकास कार्यो का भूमिपूजन।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा,पाली-तानाखार ( सुघर गांव )। तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगामार, मानिकपुर और केराकछार में स्वीकृत निर्माण कार्य सांस्कृतिक मंच,पीडीएस भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यो का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, आंगनबाड़ी सड़क आदि कार्य को प्रमुखता से कार्य कराया जा रहा है आप सभी की मांगों को बारी - बारी समयबद्ध तरीके से होगा, जहां जहां जो मांग है क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।और रहेंगे ताकि आम जनता को अच्छी सुविधा मिल सके,कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांगामार के सरपंच छत्रपाल सिंह राज ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह मरकाम प्रदेश संगठन मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि, माया रूपेश कंवर जिला पंचायत सदस्य रहे। इस अवसर पर चंद्रभवन टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा, रूपेश कंवर जि.पं.स. प्रतिनिधि, जय सिंह आयम सरपंच मानिकपुर, उमाशंकर कश्यप उपसरपंच मांगामार, जीवन बाई सरपंच केराकछार, देवशरण उपसरपंच केराकछार, मानसिंह मरकाम सरपंच बनिया, शत्रुहन सिंह पठारी सरपंच हरदेवा, चंद्रकला पोर्ते सरपंच लेपरा, लक्ष्मण मरकाम, रामफल क्षत्रिय, चंद्रपाल मरकाम, पंचराम, बंशीलाल कश्यप, रायसिंह यादव, चमार दास, संतोष मरकाम, राजदुलारी, इतवार सिंह, विमलदेवी राज, सुख सागर, बसंत महिलांगे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments