शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित लोककला,साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शामिल हुए :नवीन अग्रवाल

शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित लोककला,साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शामिल हुए :नवीन अग्रवाल 
    रायपुर (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,
राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित लोककला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर सम्मिलित हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और परंपरा का मान बढ़ाने वाले रचनाकारों का सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ी कला और साहित्य का आज पूरा विश्व गौरवगान कर रहा है। अभी हाल ही में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान प्रवास के दौरान वहां छत्तीसगढ़ पैवेलियन स्टॉल में प्रदेश की समृद्ध कला,संस्कृति और परंपरा को सभी ने देखा और गर्व का अनुभव किया। इसलिए हमारा छत्तीसगढ़ महान है। कार्यक्रम में बस्तर के महाराजा  कमलचंद्र भंजदेव,जनपद पंचायत धरसींवा अध्यक्ष श्रीमती सकुन्तला ढिलेन्द्र सेन,जनपद पंचायत धरसींवा उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे, उद्योग एवं सहकारिता समिति सभापति श्रीमती सविता चंद्राक, पद्मश्री अनूप रंजन पाण्डेय,पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठ नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments