बुंदराम धीवर की खास खबर
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के करतला क्षेत्र ग्राम फरसवानी के रहने वाले सक्रिय युवा पत्रकार अमन सोनी को संगठन के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है,महासंघ को आशा है कि अमन सोनी अपने दायित्वों और कर्तव्यों को अच्छे से निभाएंगे। अमन सोनी को उनके सक्रियता के कारण जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया,वही बिलासपुर जिला में महेश सोनी को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद बंजारे एवं प्रदेश सचिव श्रवण घृतलहरे द्वारा दोनों जिलाध्यक्षों को नियक्ति पत्र प्रदान किया गया है। आपको बता दे,कि सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ यह महासंगठन प्रदेश के सभी जिले में जिलाध्यक्ष,ब्लाक अध्यक्ष और अन्य पद पर नियुक्त कर रहा है,इसी कड़ी में जांजगीर चांपा व बिलासपुर जिले के इन पत्रकारों को उनके साफ सुथरी छवि एवं निष्ठांवान ब्यक्तित्व के कारण विश्वास जताते हुए उनके सरल सहजता को देखते हुए संगठन को पूर्ण विश्वास है,सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ को मजबूती प्रदान कर पूरे प्रदेशों में नाम रोशन करेंगे।अमन सोनी जी को जांजगीर चांपा जिले के जिलाध्यक्ष व महेश सोनी जी को बिलासपुर के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है ।
0 Comments