सारंगढ़ बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025, रथ में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो दिखाकर एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को साइबर फ्राड से सुरक्षा के प्रति किया जा रहा है जागरूक। छत्तीसगढ़ पुलिस आईजी बिलासपुर रेंज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ पुलिस के द्वारा "मिशन पहल "के तहत साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसबीआई बैंक के साथ मिलकर साइबर सतर्कता कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय सारंगढ़ में पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेय द्वारा एसबीआई बैंक द्वारा संचालित साइबर सतर्कता रथ को रवाना किया गया।
साइबर सतर्कता रथ जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों को साइबर फ्राड के विभिन्न प्रकार के तरीकों, उनसे बचाव के उपायों एवं सावधानियों के सम्बन्ध में डिजिटल स्क्रीन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय,उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा,एसबीआई बैंक मैनेजर लाल बाबू गुप्ता,निरीक्षक कामिल हक़, साइबर प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी तथा शहर के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।
0 Comments