जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 गणमान्य नागरिक और 30 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 गणमान्य नागरिक और 30 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
           अमन कुमार सोनी 
 जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,
 जिले में उत्कृष्ट पुलिसकर्मी पुरस्कार प्रत्येक माह की पहली तारीख को उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है,जिन्होंने पूरे माह अपने कार्यों से खास पहचान बनाई हो। पुलिसकर्मियों को न सिर्फ प्रशस्ति पत्र दिया गया बल्कि उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी दर्ज की गई।
       सम्मानित गणमान्य नागरिकों के कार्य
रमेश दास महंत व साधराम साहू – दोनों ने सड़क दुर्घटना में घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई। भूपेंद्र कुमार साहू – ढाबा संचालक, जिन्होंने बैग में मिले 1 लाख रुपये उसके मालिक को लौटा दिए। मुनीराम साहू – पोड़ी चौक बम्हनीडीह में सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग किया।
अमित कुमार बंजारे, विष्णु प्रसाद, अश्वनी लहरें – तीनों ने सड़क हादसे में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अतुल शर्मा, जयेश साहू, प्रदीप यादव – चांपा सिद्धि विनायक मंदिर चोरी मामले में पुलिस की मदद कर आरोपियों की तलाश में सहयोग किया।
           सम्मानित पुलिसकर्मी
सायबर टीम – लूट, चोरी और हत्या के मामलों में आरोपियों की तलाश कर पकड़ा, निरीक्षक सागर पाठक सहित 10 सदस्य सम्मानित।
थाना शिवरीनारायण – निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी समेत 09 पुलिसकर्मी, जिन्होंने अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की। थाना बलौदा – निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव और टीम ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह को पकड़ा।
थाना चांपा – ASI अरुण सिंह और 04 पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
यातायात शाखा – निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक छोटेलाल अजगल्ले और चालक सुनील सिंह राजपूत ने लापरवाह चालकों पर सख्त चलानी कार्रवाई की।

Post a Comment

0 Comments