व्यास कश्यप विधायक ने जिला मुख्यालय जांजगीर चाम्पा में “पत्रकार कालोनी निर्माण” के लिए मुख्यमंत्री को लिखा

व्यास कश्यप विधायक ने जिला मुख्यालय जांजगीर चाम्पा में “पत्रकार कालोनी निर्माण” के लिए मुख्यमंत्री को लिखा
जांजगीर - चांपा (सुघर गांव)। 03 सितंबर 2025,
जिला मुख्यालय में पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांग था कि मुख्यालय में एक पत्रकार कॉलोनी भवन का निर्माण हो। जिसको लेकर लगातार पत्रकार गण प्रयासरत थे। जिला मुख्यालय में दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से आकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़कर पत्रकारिता करते है,उन पत्रकारों के लिए आवास की सुविधा नहीं था। जिसको लेकर पत्रकार गण अनेकों बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते रहें है। व्यास कश्यप स्थानीय विधायक ने इस मांग को लेकर पत्रकारों की सुविधाओं मांग को सुनते हुए जिला मुख्यालय जांजगीर में शीघ्र पत्रकारों के लिए आवास निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पर जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने विधायक श्री कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।  पत्रकारो द्वारा कई वर्षों से  पत्रकार कार्यालय एवं पत्रकार कॉलोनी की मांग प्रमुखता से किया जाता रहा था। ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा  ने ही जिला में प्रेस क्लब के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन दिया था। जिस पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Post a Comment

0 Comments