प्रदेश स्तरीय देवदास बंजारे के सुरता एवं कलाकार सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम बाराडेरा धाम में शामिल हुए गुरू खुशवंत साहेब

प्रदेश स्तरीय देवदास बंजारे के सुरता एवं कलाकार सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम बाराडेरा धाम में शामिल हुए गुरू खुशवंत साहेब 
आरंग (सुघर गांव)। 01 सितंबर 2025,
परम् पूज्य गुरु अमरदास बाबा जी के पावन धाम बाराडेरा में सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी, गुरु अमरदास सतसंग समिति बाराडेरा तुलसी,गुरु घासीदास जनसेवा समिति बाराडेरा धनसुली द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम देवदास बंजारे के सुरता एवं कलाकार सम्मान सम्मेलन में गत दिनों कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भर से पहुंचे कलाकारों को मेमोटों और सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतराष्ट्रीय पंथी कलाकार देवदास बंजारे कि पुण्यतिथि 26 अगस्त पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्रमांनुसार उपस्थित कलाकारों ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुति दी। जिसमें संत गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी सामाजिक धार्मिक जन जागृति शिक्षा प्रद गीत संगीत उद्बोधन की मधुर प्रस्तुति ने विशाल संत समाज की उपस्थिति में समा बाधा। कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम आयोजन की सफलता के लिए आयोजन कर्ताओं गणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सामाजिक विकास उत्थान के क्षेत्र में सार्थक प्रयास करते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाने संकल्पित होने की बात कही। संत गुरू घासीदास बाबा जी की बताएं सत मार्ग में चल मानव समाज की कल्याण होगा, आप सभी समाज की विभूति को याद कर उनके द्वारा किए कार्यों से प्रेरणा ले। अपने स्तर पर समाज जन सेवा कार्यों में तत्पर रहें।

Post a Comment

0 Comments