सारंगढ़ -बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 09 अगस्त 2025, जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती नीरा बाई साहू ने आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शराब बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आवेदन सौंपा। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और एसडीओपी बिलाईगढ़ एवं पुलिस टीम ने पंडरीपानी होते हुए लगभग 02 किलोमीटर पैदल चल कर नवापारा पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने आम नागरिकों के साथ बैठक कर गांव में हो रही समस्याओं की जानकारी ली।
बैठक में एसपी ने ग्रामीणों से गांव की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और एसडीओपी को निर्देश दिए कि हर माह गांव की स्थिति का जायजा लिया जाए। इस दौरान ग्राम पंचायत के पंचों सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और शांति एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
0 Comments