राघवेंद्र सिंह विधायक विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में ग्राम-झिरिया (पोंडी दल्हा) एवं ग्राम बगडबरी में शामिल हुए

राघवेंद्र सिंह विधायक विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में ग्राम-झिरिया (पोंडी दल्हा) एवं ग्राम बगडबरी में शामिल हुए
            राकेश कुर्रे
अकलतरा (सुघर गांव)। 09 अगस्त 2025,
राघवेंद्र कुमार सिंह विधायक अकलतरा अपने क्षेत्र में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम-झिरिया (पोंडी दल्हा) एवं ग्राम बगडबरी (बलौदा) में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम झिरिया में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर समाज को समर्पित किया। कार्यक्रम में आदिवासी परम्परा एवं संस्कृति से सुशोभित बच्चों की पोशाक व नृत्य देख कर विधायक का मन आनंदित हो गया। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि आदिवासियों के हक अधिकारों की रक्षा करें, उनकी परम्परा का सम्मान करें एवं उनके विकास में अपना योगदान दें। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के समाज सेवी प्रमुख पदाधिकारी गण और क्षेत्र के आमंत्रित गणमान्य नागरिक तथा जन प्रतिनिधि गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments