श्री ज्ञान फ्यूल्स पेट्रोल पंप का कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा ने ग्राम कोटा (तिल्दा) में किया शुभारंभ
खरोरा (सुघर गांव)। 01 सितंबर 2025,
जिले रायपुर के जनपद पंचायत तिल्दा अंतर्गत ग्राम कोटा में श्री ज्ञान फ्यूल्स पेट्रोल पंप का कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा ने गत दिनों विधिवत शुभारंभ किया। पेट्रोल पंप के संचालक श्री राहुल तेजवानी को इस नवीन पेट्रोल पंप शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस पेट्रोल पंप के शुभारंभ से ग्रामीणों एवं आस पास के नागरिकों को सुगम व सहज सेवाएँ प्राप्त होंगी एवं क्षेत्र के विकास में भी सकारात्मक बदलाव होगा।
इस अवसर पर नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, कार्यकर्ता गण तथा तेजवानी परिवार के सदस्य एवं गणमान्य जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें।
0 Comments