भोजली दाई विसर्जन में उमड़ा आस्था का सागर, खोलार नदी बनी साक्षी,ग्रामीणों में खुशी का माहौल।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव न्यूज )।  जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के यादव मोहल्ला में परंपरागत रूप से भोजली दाई की पूजा-अर्चना पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। आज, दसवें दिन, विधि-विधान से भोजली दाई का विसर्जन खोलार नदी में किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर उपस्थित रहे। विशेष रूप से लगभग दो सौ महिलाओं ने भोजली दाई के विसर्जन में भाग लेकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना दिया। विसर्जन के दौरान नदी किनारे भजन-कीर्तन, मंगल गीत और जयकारों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments