कलेक्टर जनदर्शन में विधायक और कलेक्टर ने हितग्राही को दिए ट्रायसायकल

कलेक्टर जनदर्शन में विधायक और कलेक्टर ने हितग्राही को दिए ट्रायसायकल
           राजेश चौहान
 सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 05 अगस्त 2025, कलेक्टर जनदर्शन के दौरान श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट परिसर में हितग्राही पुनीराम खूंटे को ट्राईसाइकिल प्रदान किया। यह ट्राईसाइकिल समाज कल्याण विभाग के द्वारा सरकारी योजना के तहत उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर समाज विभाग के उप संचालक विनय तिवारी उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि हितग्राही पुनीराम खूंटे ग्राम पंचायत टीहलीपाली के आश्रित ग्राम केडियाखार के निवासी हैं। उन्हे ट्राईसाइकिल मिलने से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments