सक्ति (सुघर गांव)। 24 अगस्त 2025,
गुरु निवास रायपुर में श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा ने गुरू खुशवंत साहेब से आत्मीय मुलाकात कर छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास,शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। गुरू खुशवंत साहेब ने श्रीमती जांगड़े सांसद से कहा कि आपके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
0 Comments