विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव न्यूज ) । जिले में निवासरत सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे ने भाई बहन के अटूट रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएँ बोले की आज रक्षाबंधन का त्यौहार है। यह खास दिन अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आता है।आज के दिन का भाई बहन पूरे साल इंतजार करते हैं। आपको बता दे,कि भाई बहन का जो प्यार होता है उसकी कोई मिसाल नहीं है। इस अनोखे प्रेम की परिभाषा दुनिया की किसी किताब में नहीं मिल पाएगा। इस रिश्ते में रोज का लड़ना झगड़ना हो या फिर एक दूसरे से रूठना मनाना, इसकी मिठास कभी कम नहीं होती है। भाई बहन के इसी प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का यह पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। और भाई के मंगल की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी अंतिम सांस तक बहन की रक्षा करने का वादा देता है।रक्षाबंधन का इंतजार बहनों को सालभर रहता है। भाई की कलाई पर रेशम की डोर से प्यार बांधने के लिए उनकी उत्सुकता इस त्यौहार के रंग में चार चांद लगा देते हैं।आपको बता दे,कि जो राखी वह बांधती हैं वह सिर्फ एक डोर ही नहीं बल्कि भाई के लिए अथाह प्रेम, विश्वास और समर्पण का बंधन होता है। रक्षा बंधन के इस खास पर्व पर बहन-भाई एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। इन शुभकामनाओं के जरिए दोनों एक दूसरे को बताते हैं कि वो उनके जीवन में क्या मायने रखते हैं।
शुभकामनाएं संदेश
खुश किस्मत होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।
0 Comments