सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जिला स्तरीय 02 दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में जिला स्तरीय 02  दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ...
" प्रतियोगिता में 12 विद्यालय के भैया - बहन शामिल हुए, खो - खो,कबड्डी और रंगोली में अपना प्रथम स्थान ला कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किए ...
      लक्ष्मीनारायण लहरे 
सारंगढ़ (सुघर गांव)। 24 अगस्त 2025,
जिला मुख्यालय के कोसीर नगर के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 04 संकुल केंद्र के 12 विद्यालय शामिल हुए जिसमें कोसीर, अंडोला , सालार , ख़ुरसुला, पवनी, टुण्ड्री, देवगांव ,बालपुर , तौसीर, गौरडीह ,धोबनी , और पीपरभौना इन विद्यालयों के भैया -बहन खेल कूद और बौद्धिक प्रतियोगिता में अपने अपने विद्यालय के नाम रोशन किया। इस 02 दिवसीय खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में बौद्धिक में रंगोली, भजन ,एकल गीत, गीता पाठ ,कविता पाठ का प्रदर्शन किए वही खेल में ऊंची कूद , लंबी कूद , खो -खो, कबड्डी, फुगड़ी , रस्सी दौड़ , रिले रेस ,तावा फेंक ,गोला फेंक खेल शामिल रहे। 200 भैया बहन और 40 आचार्य -आचार्या शामिल रहे। रिमझीम बारिश के बीच खेल हुआ। प्रथम सत्र में खेल का उद्घाटन ग्राम भारती के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर बेहार की आतिथ्य में हुई । खेल के समापन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत कार्यक्रम अध्यक्ष कमल कृष्ण श्रीवास विशिष्ट अतिथि के रूप में सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर , कोसीर नगर के सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव विशिष्ट अतिथि 
द्वय वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे की उपस्थिति में प्रतिभागियों प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती हेमा बसंत , श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर ,सरपंच सुमन राव ,कमल कृष्ण श्रीवास , पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने संबोधन किया। खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थान ,दूसरे स्थान और तीसरे स्थान में पहुंचे सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। 02 दिन तक चले इस प्रतियोगिता में भैया बहनों ने खेल का आनंद लिए। वही बौद्धिक प्रतियोगिता में बहनों ने कब्जा किया जिसमें तौसीर विद्यालय ,देवगांव , सालर ,ख़ुरसुला विद्यालय शामिल है। समापन सत्र में जनपद सदस्य श्रीमती हेमा विश्वनाथ बसंत, श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर , श्रीमती सुमन राजेंद्र राव , संस्था प्रमुख बेदराम रत्नाकर , गोमती राव , भैरव नाथ जाटवर ,राजेंद्र राव , कमल कृष्ण श्रीवास , जिला समन्वयक रेशम लाल पटेल , आचार्य सहदेव जांगड़े ,राकेश लहरे ,प्रसन्न प्रधान ,राजेंद्र केसरी ,टिका राम मार्कण्डेय ,श्रीराम नायक , रामा रत्नाकर , उत्तरा भारद्वाज , प्रीति सोनवानी , अन्नू जांगड़े , सहित 40 आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments