प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जवाली के मुरई कछार खोलारनदिया के किनारे स्थित शिव मंदिर में भी इस द्वितीय सावन सोमवार पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसके अंतर्गत प्रातः कालीन बेला पे कन्हैया लाल बईगा, सुमित्रा सागर मितानिन , बलराम केंवट का परिवार , संतराम चौहान का परिवार अंजोर साय पटेल व अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा सामूहिक पूजा अर्चना आरती की गई। प्रसाद भोग लगाने का कार्य दीपक पटेल , मनोज , शिवानी सारथी, दुर्गा भाभी, आदि के सहयोग से किया गया। टीका वेश लगाने का कार्य वीरेंद्र नाम देव ने किया। ग्राम के पूर्व सरपंच वीरेंद्र पाल व उनके साथियों में फागेश्वर लाल जंत लाल, मुलेन्द्र,योगेश्वर व अन्य भक्तों के द्वारा समय अनुसार पुजा प्रणाम प्रसाद का ग्रहण संध्याकालीन बेला तक किया गया। मोहिनीष साउंड सर्विस के माध्यम से ग्राम वासियों को अल्प समय के लिए शिव कथा भजनों के साथ सुनाया गया ।
इस सोमवार में प्रसाद निर्माण में सहयोग करने वाले गोपाल,मनोज, हर्ष व श्याम सिंह रजक का सराहनीय योगदान रहा। आने वाले तीसरे सप्ताह में प्रसादी कार्य में सहयोग बोल बम बहना दल व कांवरिया दल के सहयोग से किया जाना है। समय दानी कार्यकर्ता में रामायण बईगा , भक्ति राम, शिव प्रसाद, रमेश ऑनलाइन द्वारा उपस्थित शिव भक्तों को अभिनंदन, सेवई प्रसाद प्रदान किया गया।
0 Comments