अधिवक्ता भवन के लिए सौपा ज्ञापन,कमलेश जायसवाल ने संघ को शीघ्र ही भवन स्वीकृत करवाने का दिलाया भरोसा, दीपका तहसील परिसर में होगा,अधिवक्ता भवन निर्माण।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव )। 17 जुलाई 2025 को जिले में कटघोरा ब्लॉक के दीपका तहसील परिसर अंतर्गत दीपका के वार्ड क्रमांक 01 में अधिवक्ता भवन स्वीकृत करवाने के लिए पार्षद कमलेश जायसवाल को आवेदन देते हुएँ बोले की हमारे इस आवेदन पर ध्यान देते हुएँ बोले अगर अधिवक्ता भवन का निर्माण हों जाए तो आने वाले समय में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दे,कि दीपका अधिवक्ता संघ हरदीबाजार ,जिला कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद कमलेश जायसवाल से मुलाकात कर तहसील परिसर दीपका में अधिवक्ता भवन स्वीकृत करवाने हेतु आवेदन दिया है। जिससे भविष्य में व्यवहार न्यायालय वर्ग 02 की स्थापना होने पर पक्षकारों एवं वकीलों के लिए बैठने का व्यवस्था हो सके। पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहाँ की आप लोगो की इस आवेदन को शीघ्र ही संज्ञान में लिया जाएगा।और आपके मांगो को पुरा किया जाएगा,संघ को शीघ्र ही अधिवक्ता भवन स्वीकृत करवाने का भरोसा दिलाया गया है ।

Post a Comment

0 Comments