विश्वप्रकाश पुरेना (लाला) गिरौदपुरी निवासी को उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया कैमरामैन पुरस्कार से राज्यपाल ने किया सम्मानित
गिरौदपुरी (सुघर गांव)। 20 जुलाई 2025, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म स्थली गिरौदपुरी धाम निवासी विश्वप्रकाश पुरेना (लाला) को मानसून सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित सम्मान समारोह मेंसुदर्शन न्यूज से उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया कैमरामैन का पुरस्कार से राज्यपाल रेमन डेका द्वारा सम्मानित किया गया।यह गांव और क्षेत्रवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व और प्रशंसा की बात है कि गिरौदपुरी के लाल विश्वप्रकाश पुरेना (लाला) को पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ उनके मेहनत लगन रंग लाया। वे निरंतर जनहित के मुद्दे को निष्पक्ष रूप से इलेक्ट्रानिक मीडिया में लगाते रहे थे।
जिसकी उपलब्धियों को देखते हुए उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया कैमरामैन का पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। उनके इस सम्मान के लिए गिरौदपुरी धाम से बंश राम कुर्रे (मंडी अध्यक्ष),नोबल डहरिया (विधायक प्रतिनिधि), योगेश मिरी,निलेश कुमार, सुंदर सोनकर,प्रेम मिरी, नानक सिंह, राजेंद्र टंडन, वेद पुरेना, फलित खूंटे,सहदेव कुर्रे, मनीष सोनवानी, देवनारायण टंडन सभी युवा साथी एवं समस्त ग्रामवासी की ओर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वप्रकाश पुरेना की उज्जवल भविष्य की कामना किया गया हैं।
0 Comments