विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। 21 जुलाई 2025 जिले में ब्लॉक कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ाली में स्थित शासकीय हाई स्कूल में गणित विषय की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। स्कूल में कार्यरत गणित व्याख्याता जवाहर लाल गुप्ता के गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं (मुख कैंसर) के कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि वे स्कूल में उपस्थित तो हैं, परंतु बोलने में असमर्थता के कारण कक्षाओं का संचालन नहीं कर पा रहे। इससे छात्रों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ रहा है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिलाधीश, कोरबा को पत्र लिखकर गणित विषय के लिए अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अतिथि शिक्षक की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधन ने बताया कि इस समस्या से जिला शिक्षा अधिकारी को पहले भी अवगत कराया जा चुका है,
0 Comments