छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने किया नव_नियुक्त पदभार ग्रहण.


हरेली त्यौहार के पावन मौके पर कुसमुंडा खड़ में भव्य कबड्डी ओपन प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न.

छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना और सुघर गांव वेब पोर्टल,अखबार टीम की तरफ से समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को पावन पर्व हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. 


जावेद अली आजाद/ब्यूरो प्रमुख (छ.ग.)

जिला कोरबा। सावन माह की अमावस्या पर होने वाली हरेली त्यौहार को साल की पहली त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। लगातार बारिश से खेतों की शुरुआती जुताई-रोपाई का काम होने पर खेतों में हरियाली बरकरार रहने के लिए, इस पावन पर्व को मनाया जाता है।

हरेली त्यौहार खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों के लिए ही नही बल्कि पुरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खास होता है। ये पर्व मुख्य रूप से किसानों द्वारा मनाया जाता है, जिसमें खेती के औजारों, बैलों और धरती मां की पूजा की जाती है ताकि आने वाली फसल अच्छी हो। किसान पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा करते हैं। इसके लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। आयोजनों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और झलक देखने को मिलती है। हरेली तिहार के पहले ही गेड़ी घरों में बनना शुरू हो जाती है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कबड्डी खेल संपन्न.


जिला कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना के द्वारा एक बार फिर छत्तीसगढ़िया सांस्कृतिक भव्य कबड्डी ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़िया रीति रिवाज से पूजा पाठ एवं आरती आरंभ कर भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के द्वारा इस कबड्डी ओपन प्रतियोगिता आयोजन में भाग लिया गया। खेल के दौरान जिन प्रतियोगिताओं ने जीत हासिल की उन्हें इनाम व पुरस्कार से सम्मानित की गई।

छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना गैर राजनीतिक संगठन ने किया कुसमुंडा खड़ से सक्रिय कार्यकर्ताओं की हुई नवनियुक्ति.

हरेली त्यौहार के पावन अवसर पर गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्तिसेना के पदाधिकारीयों ने जिला कोर कमेटी के आदेशानुसार जिले व कुसमुंडा खड़ से सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदभार ग्रहण कराया।

जिले में पद प्रभार,पदाधिकारीयों की सूची निम्नानुसार है–

जिला कोरबा खड़–

जिला संयोजक अतुल दास महंत, शहर अध्यक्ष किरण निराला, शहर उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे,शहर संगठन मंत्री जगदीश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया सुंदर, डॉक्टर संरक्षक कानूनी सलाहकार– सुनील मानिकपुरी।

नव नियुक्त पद कुसमुंडा खड़– जिला सचिव विनोद सारथी, जिला प्रभारी हेमंत नामदेव,जिला प्रभारी नरेश महंत, संयोजक अशोक डिक्सेना, सहसंयोजक अरुण यादव, अध्यक्ष कैलाश साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा, मीडिया प्रभारी संदीप दीवान, खड़ सचिव मनोहर सारथी, कोषाध्यक्ष कुमार दास, संगठन मंत्री संजय सिंह, संगठन मंत्री देवनाथ नामदेव, कार्यकारिणी सदस्य अजीत बियार एवं अन्य सेनानी।

Post a Comment

0 Comments