शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में शाला प्रबंधन विकास समिति का गठन और छात्र - छात्राओ को गणवेश वितरण किया गया
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 20 जुलाई 2025,
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में शाला प्रबंधन विकास समिति का गठन किया गया और छात्र - छात्राओ को गणवेश वितरण किया गया। जिसमे सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद साहू शामिल हुए। इस दौरान श्री साहू ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि - "शिक्षा" मनुष्य की जीवन में सबसे महत्व स्थान रखती है शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशुता के समान है। शिक्षा से ही गाँव,क्षेत्र और देश की विकास संभव है, बच्चों को प्रत्येक दिन नियमित रूप से स्कूल आने एवं अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया और बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु स्वयं की राशि से सभी बच्चों को टाई,बेल्ट, मोजा देने और कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को चाँदी की मेडल से सम्मानित करने हेतु घोषणा किया गया।
इस दौरान शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने भी अपने तरफ से कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को 1100 -1100 रुपये से सम्मानित करने की घोषणा किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष चरण लाल रात्रे, शिक्षाविद कमलेश साहू
उप सरपंच नाजनीन बानो अब्दुल खान, हरिशंकर साहू पंच,साहेब लाल साहू पंच,संजना रात्रे पंच,पवन जांगड़े, ललिता रात्रे सदस्य, राधिका महंत सदस्य सभी शिक्षक गण,पालक गण,छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
0 Comments