तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन स्थल पर गुरु खुशवंत साहेब ने दर्शन कर वृक्षारोपण की
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 28 जुलाई 2025,
सतनामी समाज की जन आस्था और विश्वास का प्रमुख केन्द्र बिन्दु तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में एक विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने जनप्रतिनिधियों, अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं सामाजिक पदाधिकारी,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु जनों के साथ मिल कर मुख्य मंदिर,छातापहाड़, चरणकुंड, अमृतकुंड एवं पंचकुंडीय गुरुगद्दी में मत्था टेक कर दर्शन पूजन कर समस्त मानव समाज की सुख - समृद्धि,शांति और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की।
दर्शन पश्चात,"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गिरौदपुरी धाम के मुख्य द्वार के पास 350 पौधे रोपे गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। गिरौदपुरी धाम हरियाली का प्रतीक बनेगा और लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम उपरांत, गिरौदपुरी धाम के विश्राम गृह में सामाजिक जन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विचार - विमर्श करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “गिरौदपुरी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक है। जिसको देखते हुए कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो..आने वाले दिनों में यहां सेंड निर्माण,भवन लाइट इत्यादि की व्यवस्था होगी।
जिस चीजों की आवश्यकता यहां होगी उसे हम सरकार के साथ मिलकर पूरा कराएंगे मै विश्वास दिलाता हूं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी,समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि ,वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण, महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं समाज सेवी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments