उप मुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंप कर भवन निर्माण कराने की मांग– केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंप कर भवन निर्माण कराने की मांग– केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप

एसईसीएल और स्थानीय भू विस्थापित ग्रामीणों के बीच रोजगार मामले को लेकर वर्षों से चल रही जंग
भवन निर्माण नहीं होने के कारण भू - विस्थापित जहां - तहां सामूहिक बैठक करने को है मजबूर

जावेद अली आजाद ब्यूरो छ.ग.

        कोरबा (सुघर गांव)। 21 जुलाई 2025,                जिले के कोयला खदान से संबंधित प्रभावित क्षेत्र कुसमुंडा के स्थाई भू–विस्थापित ग्रामीणों के द्वारा लगातार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, एसईसीएल कुसमुंडा के विरुद्ध अपने हक, अधिकार और मांगों को लेकर अक्सर हड़ताल, धरना, आंदोलन, प्रदर्शन किया जाता रहा है। दूसरी ओर सामाजिक कार्यों को लेकर क्षेत्र में सामूहिक बैठक के लिए भवन/ कार्यालय का अभाव होने से बहुत सारे सामाजिक कार्य समय पर नहीं हो पाती है और किसी आकस्मिक गंभीर मामलों में समय पर सामूहिक बैठक नहीं हो पाती है और ना ही सामूहिक निर्णय। जिससे कि समस्याएं और भी विकराल रूप लेती नजर आती हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भू–विस्थापित मजदूर संघ रोजगार एकता माटीपुत्र के केंद्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने भवन निर्माण के लिए अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव को मामले पर अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments