धतूरा पंचायत की मुख्य गली में पानी भरने से स्कूल जाने वालों बच्चों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना, सरपंच,पंच व ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखा पत्र,पानी की तत्काल निकासी का किया मांग।


विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव) 31 जुलाई 2025 जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धतूरा की मुख्य गली इन दिनों जलमग्न हो गया जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दे,कि मुख्य गली में भारी मात्रा में बरसात का पानी भरा हुआ है। जिससे आम जनजीवन व स्कूली बच्चें पुरी तरह प्रभावित हो रहे है। सरपंच प्रतिनिधि,पंच व ग्रामीणों का कहना है,कि बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।आपको बता दे यह जल भराव विजय आयाम पिता रामा आयाम (जाति गोड़) के मकान से लेकर बसंत कौशिक पिता दादू लाल कौशिक (जाति कुर्मी) के मकान तक पूरी गली जलभराव से घिरी चुकी है।ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह बरसात की पानी केवल राम केवट पिता दशरिहा केवट (जाति केवट) की बाड़ी के माध्यम से निकल जा रहा था,लेकिन अब उस निकास मार्ग को पुरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिससे अब पानी की निकासी संभव नहीं है। और गली में जलभराव की स्थिति गंभीर बन चुकी है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक जरूरतों के लिए बाहर निकलने वाले ग्रामीणों को भरे हुएँ गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस तरह के समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत धतूरा की सरपंच बृजबाई एवं समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर अनुभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक पत्र सौंप दिया,पत्र के आधार पर अनुभागीय अधिकारी (एसडीएम) ने पटवारी को मौके जाँच पर भेज दिया ग्रामीणों का कहना है,कि पटवारी आया था,जिसकी जानकारी हमे नही है।और न ही अभी तक कोई कार्यवाही हुई है। ग्रामीणों ने पत्र में मांग किया है कि गली में भरे बरसात की पानी का तत्काल निकासी करवाया जाए। जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस जलभाराव पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने मांग किया है,कि इस समस्या से हमे शासन प्रशासन जल्द छुटकारा दिलवाए,और बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करें।

Post a Comment

0 Comments