नगर की विकास योजनाओं, जनसुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर की विस्तार पूर्वक चर्चा
आरंग (सुघर गांव)। 27 जुलाई 2025,
गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन अपने क्षेत्र के नगर पालिका परिषद आरंग में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने नगर की विकास योजनाओं, जन सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता,गुणवत्ता एवं समय बद्धता के साथ सभी कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगे जन समूह को सम्बोधित करते हुए गुरू साहेब ने कहा कि - हमारा संकल्प आरंग नगर को सुव्यवस्थित,स्वच्छ व नागरिकों के लिए और अधिक सुविधा जनक बनाना हैं। जन भागीदारी से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सभापति, पार्षद गण,अधिकारी - कर्मचारी गण प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।
0 Comments