बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 16 जुलाई 2025,
छत्तीसगढ़ कर्मचारी - अधिकारी फेडरेशन के सचिव मनोज कुमार दुबे बताया कि - छत्तीसगढ़ शासन को मोदी की गारंटी लागू करने का नोटिस दिया है।
जिलों में रैली निकाल कर "मोदी की गारंटी" लागू करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि फेडरेशन ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के कर्मचारियों से किया गया मोदी की गारंटी का वादा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा नहीं करने के कारण चरण बद्ध आंदोलन किया था। वादा खिलाफी के विरुद्ध पुनः आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है। "कलम रख, मशाल उठा आंदोलन" की तैयारी को लेकर आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में समस्त कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में 16 जुलाई 25 को बलौदाबाजार जिले के सभी ब्लॉक तथा जिला मुख्यालय में वादा निभाओ रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। यदि छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाया तो 22 अगस्त 25 को बलौदाबाजार के कर्मचारी- अधिकारी सामूहिक अवकाश में रहकर राज्य व्यापी कलम बंद काम बंद हड़ताल करेंगे।
उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा नहीं किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने बाध्य होगा। फेडरेशन के कहना है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का घोषणा हुआ था। सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान डी.ए./डी आर दिया जायेगा। लंबित डी.ए एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जी.पी.एफ.खाते में समायोजित किया जायेगा। अनियमित/संविदा/दैनिक वेतनभोगी/अतिथि शिक्षक इत्यादि संवर्ग का नियमितीकरण किया जायेगा। प्रदेश के सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर किया जायेगा।
प्रदेश के लिपिकों,सहायक शिक्षकों एवं अन्य संवर्ग के लिए वेतन विसंगति दूर करने के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने।
पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जायेगा।
मितानिनों,रसोईया एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 50 % वृद्धि किया जायेगा सहित अन्य मुद्दों का वादा किया। लेकिन सरकार बनने के बाद क्रियान्वयन पर मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बना हुआ है। फेडरेशन ने प्रदेश में 04 स्तरीय समयमान वेतनमान,प्रदेश के सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान, अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने, प्रदेश में कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों सहित शासकीय सेवक कल्याण के अनेकों मुद्दों का ज्ञापन राज्य सरकार को समय - समय पर दिया है।
लेकिन सरकार कर्मचारियों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। फेडरेशन ने कर्मचारी हित में पुनः 11 सूत्रीय ज्ञापन राज्य सरकार को दिया है। फेडरेशन से घटक संगठनों डॉ.एलएस ध्रुव अध्यक्ष फेडरेशन बलौदाबाजार जिला, अविनाश तिवारी जिला महासचिव, मनोज कुमार दुबे सचिव, फेडरेशन बलौदा बाजार प्रकाश कुमार तिवारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला बलौदा बाजार रमेश कुमार वर्मा ब्लॉक संयोजक फेडरेशन रेडी राम साहू ब्लॉक संयोजक फेडरेशन माखन चंद्राकर प्रवक्ता जिला फेडरेशन विजय कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन संतोष साहू जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन मालिक राम यादव तहसील शाखा अध्यक्ष पीके हिरवानी जिलाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स संगठन बलौदा बाजार अरुण साहू मनोज रत्नाकर संजय राज्यपाल कौशल महेंद्र कुमार तुलसीराम कुमार हेमचंद धनेश्रम शालिग्राम दिनेश कुमार बाबू राम प्रदीप कुमार भानु प्रताप राजेंद्र भारती प्रेमलाल हिरवानी विजय कुमार योगेंद्र डोंगरे कामता जांगड़े संतोष साहू बलदाऊ साहू गौरी शंकर वैष्णव जितेंद्र साहू परमानंद आनंद साहू राधेश्याम सियाराम गुरु हितेंद्र वर्मा हरिश्चंद्र वर्मा राजेश नेम मंगल सिंह ध्रुव बेनी राम साहू गुहतराम येदु येन साहू चेतन सिंह भास्कर वर्मा लालेश्वरी साहू मोहनलाल साहू कामता जांगडे आदि कर्मचारी उक्त रैली में उपस्थित रहें।
0 Comments