भाजपा बूथ अध्यक्ष शांति लाल धीवर ने मनरेगा के तहत बनने वाले पुल निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार का किया विरोध


 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा ( सुघर गांव ) 21 जुलाई 2025 जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत  ग्राम पंचायत बम्हनीकोना के मोहल्ला डिंडोलभांटा गौठान के पास से बम्हनीकोना जाने वाले रास्ते में रोजगार गारंटी के तहत बन रहे पुल निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार और लीपा पोती के कार्य को देखकर भाजपा बुथ अध्यक्ष शांतिलाल धीवर जो की एक स्वयं ठेकेदार हैं जो ठेका में लेकर शासकीय एवं प्राइवेट कामों को करते हैं जिन्हें कार्य का काफी अनुभव है उन्होंने बताया कि रोजगार सहायक प्रमोद जटवार जो कि लिली जटवार (रोजगार सहायक ) पति है उनके के द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य में भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है जिस पुल का निर्माण नेवसा से डिंडोलभांटा और बम्हनीकोना जाते है। निर्माण में जो पुल के ऊपर ढलाई किया गया है वह ढलाई 10 इंच से 1 फीट तक मोटी का किया जाना चाहिए ।
लेकिन रोजगार सहायक की लापरवाही पूर्वक कार्य के करण महज 4 इंच जो की एक लेटर ढलाई की तरह होती है  ढाला गया है और काफी मात्रा में गिट्टी भी दिखाई दे रहा है जिसमें सीमेंट और बालों की कमी नजर आ रही है ऐसे गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है जिसमें कभी भी हादसा हो सकता है और एक बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है इससे साफ पता चलता है कि रोजगार सहायक के द्वारा काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा है और शासन की पैसे का गमन किया जा रहा है धीवर जी का कहना है कि पंचायत में जो भी काम हो सुनियोजित ढंग से हो वे ग्राम पंचायत बम्हनीकोना मैं एक भाजपा के वरिष्ठ  नेता है और अपने पंचायत में किसी भी जन समस्याओं को लेकर समय
-समय पर कलेक्टर को ज्ञापन एवं आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं उनकी कार्यशैली से भाजपा में एक अलग छवि बनाए हुए हैं

कौन आखिर दे रहा है संरक्षण

 किसके निर्देश पर किया जा रहा हैं,भ्रष्टाचार पूर्ण लीपा  पोती का कार्य

Post a Comment

0 Comments