विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले से बड़ी खबर सामने आया है,आपको बता दे,कि सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा चार दिन पहले हुई सुषमा खुसरो हत्या का भंडाफोड़ किया। जिसमें मृतका सुषमा खुसरो के पति जिसने अपने ही पत्नी का हत्या कर दिया था,आज रामपुर सिबिल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह सामने आ रही है। आपको बता दे,कि जानकारी के मुताबिक 22 जुलाई 2025 को गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी,जिसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गई थी।मृतका महिला की पहचान सुषमा खुसरो निवासी रामाकछार, थाना पाली के रूप में हुई थी, जिसकी शादी आर्य समाज बिलासपुर में अभिनेक कुमार लदेर से किया गया था। और पति पत्नी दोनों कोरबा के एक मकान पर किराए में रह रहे थे।
आखिर कैसे हुई थी ये घटना।
आपको बता दे,कि जब घटनास्थल की जांच हुआ तब शव परीक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया । पीएम रिपोर्ट के अनुसार सुषमा खुसरो की हत्या करने के बाद मृतिका के शव को जलाने का कोशिश किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाने में जुटी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित 5 टीमों ने साइबर तकनीकी साक्ष्य, 65 सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ के आधार पर मृतका के पति अभिनेक कुमार लदेर जिसकी उम्र 25 वर्ष और निवासी छुईयापारा को हिरासत में लिया है।पुलिस् की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है।आरोपी पति ने बताया कि पत्नी से हो रहे लगातार विवाद से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया है। और बाद में साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है । आपको बता दे,कि जब पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी और मृतका दोनों ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। बच्चों और अन्य पारिवारिक मुद्दों को लेकर उनके बीच हमेशा बात विवाद होता रहता था ।और आरोपी पिछले तीन माह से पत्नी की हत्या का योजना बना रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को अंतिम रूप दिया गया । इस हत्या के समाधान में थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
0 Comments