धाराशिव के 40 साल पूराने ग्राम पंचायत भवन जर्जर को पंचायत प्रतिनिधियों ने नवीन भवन निर्माण कराने किया मांग

धाराशिव के 40 साल पूराने ग्राम पंचायत भवन जर्जर को पंचायत प्रतिनिधियों ने नवीन भवन निर्माण कराने किया मांग 
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 18 जुलाई 2025,
जिले के विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव का ग्राम पंचायत भवन लगभग 40 साल हो चुका है। स्थिति आज देखे तो बरसात में छत से पानी टपकने के कारण सरपंच उप सरपंच पंच गण सचिव रोजगार सहायक सचिव आमजनों ग्रामवासियो का बैठना मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत भवन की छत की पलस्टर के साथ पानी सिपेज़ से नीचे गिर रहें हैं। दीवारे भी दरार से जर्जर हालत में तब्दील हो चुके हैं।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग को करा चुके हैं अवगत पर नहीं ले रहें जिम्मेदार कोई सुध
ग्राम पंचायत भवन की दुर्दशा जर्जर हालत के संबंध में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है। फिर भी अभी तक कोई राहत नहीं मिला है। पूराने भवन में ग्राम पंचायत की कार्य संचालन कर जर्जर छत के नीचे बैठ कर जान जोखिम में डाल ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मज़बूरी बन गया हैं। जिसकी तस्वीरें सच्चाई बयां कर रहा हैं। शीघ्र नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कराने शासन प्रशासन से मांग किया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments