सारंगढ़ विधानसभा की जनता की आवाज बनीं विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े,मानसून सत्र में सरकार से पूछे 18 विधानसभा प्रश्न और 7 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 20 जुलाई 2025, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने क्षेत्र और जनता से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने 18 विधानसभा प्रश्नों और 7 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जवाब तलब करते हुए जनता की आवाज को सशक्त रूप से सदन में प्रस्तुत किया। उनके द्वारा उठाए गए प्रमुख 18 सवालों में क्षेत्र में जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों में घोटाला, किसानो को खाद बीज की कमी,सारंगढ़ बरमकेला में खराब सड़कों की स्थिति, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली तथा जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरो की कमी , ओवरलोड गाड़ी और फ्लाइ एस डंपिंग से सड़को में प्रदुषण, महंगी बिजली बिल और बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या,महिला सुरक्षा तथा जिले में बढ़ते अपराध की रोकथाम उपाय,जिला कलेक्टर ऑफिस में सेटअप की कमी जहाँ सरकार कर्मचारी नियुक्त नहीं कर रही है, अवैध शराब बिक्री,सारंगढ़ बरमकेला के धान मंडियो में घोटाला, बरमकेला अपेक्स बैंक फर्जी किसान ऋण घोटाला,स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों का जबरन ट्रांसफर तथा अवैध वसूली,कर्मचारीयों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा की मांग, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आरक्षण अधिनियम 1998 लागू करने जिससे एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग को जिला स्तर पर निकलने वाले पदों पर आरक्षण का लाभ मिल सके क्योंकि पिछली जिला स्तर पुलिस भर्ती में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए एक भी पद नहीं जारी हुआ था, वन अधिकार और आदिवासी अधिकारों से जुड़े विषय, सतनामी समाज पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज शामिल रहे।
7 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से कोरोना काल में कोरेन्टाइन सेंटरो में भोजन व्यवस्था के नाम पर दलाल द्वारा बिना आम नागरिक को सुविधा दिए सरपंचो से 171. 93 लाख का घोटाला, विकासखंड बरमकेला के सहकारी समितियों तथा अपेक्स बैंक घोटाला, पदोन्नति में एससी, एसटी और ओबीसी व दिव्यांग को आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार देने जिससे इन वर्गों में नौकरी में समता बनी रहे, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के अध्यक्ष और पार्षदो को नियम विरुद्ध दुर्भावना वश बर्खास्त करने, विकासखंड बरमकेला में उपपंजीयक कार्यालय खोलने और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) स्थापित करने की मांग। सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिला कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा था जिसमें प्रतिनियुक्ति में सेजेश बरमकेला पढ़ाने आये व्याख्याता नरेश चौहान द्वारा सेटिंग करके विभिन्न विभागों का प्रभारी बन कर करपशन की जाँच था, इनकी शेजेस स्कूलो में घटिया सामग्री सप्लाई, डीएमएफ फंड के निर्माण कार्यों में ठेकेदारो के साथ साठगांठ, समग्र शिक्षा में गड़बड़ी, जिला कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ ऑफिस में दलाली करना, सेजेश शिक्षक भर्ती घोटाला तथा फर्जी नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर प्रतिनियुक्ति समाप्त कर वापस बीजापुर भेजनें की मांग शामिल है।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि “जनता ने मुझे इस सदन में उनकी समस्याओं को उठाने के लिए चुना है, और मैं पूरे दायित्व के साथ उनकी हर आवाज को विधानसभा तक पहुँचाऊंगी।” यह पहल दर्शाती है कि सारंगढ़ विधानसभा की जनता को एक सजग, संघर्षशील और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मिला है, जो बिना किसी हिचक के सत्तारूढ़ दल से जवाब मांग रही है।
0 Comments