प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
बिलासपुर ( सुघर गांव )। 17 जुलाई 2025 कोटा विकासखंड के ग्राम करवा में गरीब आदिवासियों को 15 बैल जोड़ी का वितरण किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग द्वारा गांव पहुंचा कर निःशुल्क बैल जोड़ी सौंपे गए। ये वे बैल हैं, जो कि सड़क पर बैठे पकड़े गए थे। किसी भी व्यक्ति ने इनके मालिक होने का दावा नहीं किया। पशु आश्रय स्थल में कुछ दिन रखने के बाद इन्हें जोड़ी बनाकर गरीब आदिवासियों में कलेक्टर के निर्देश पर बांटा गया। इस तरह आगे भी आवारा बैल और गायों को बैगा, बिरहोर सहित गरीब लोगों में बांटा जायेगा। पिछले साल इस तरह करीब डेढ़ सौ बैल जोड़ी बैगा आदिवासियों में बांटे गए थे।
0 Comments