बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 24 जून 2025,
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओडकाकन में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के करकमलों से भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती लहरे ने अपने उद्बोधन में कहा
“हमारा कर्तव्य है कि हम गांवों को न केवल भौतिक सुविधाओं से जोड़ें,बल्कि उनकी आस्था और परंपराओं का भी सम्मान करें। ओडकाकन जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी ग्रामों में विकास कार्यों की गति और तेज़ की जाएगी। इस गरिमामयी कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती अंजू प्रेम कोशले,उप सरपंच श्रीमती अमरीका रामकुमार कोशले,डॉ.शांति वारे, दशरथ,नरेश बंजारे,किशन बंजारे,नंदू यादव,समारु वारे, संजय वारे,जालिम सिंह जांगड़े सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा सड़क निर्माण से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की मुख्य परेशानी का समाधान होगा,जिसके लिये विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे का ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments