एसईसीएल दीपका क्षेत्र में नियोजित कलिंगा कंपनी में कलिंगा कंपनी के पी आई सी महेश कुमार एवं उनके अधिकारी सुब्रजीत पांडा के द्वारा अन्य प्रदेशों से युवा लाकर दे रहे रोजगार क्षेत्र के युवा हो रहे हैं रोजगार से वंचित - दीपेश यादव

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में नियोजित कलिंगा कंपनी में कलिंगा कंपनी के पी आई सी महेश कुमार एवं उनके अधिकारी सुब्रजीत पांडा के द्वारा अन्य प्रदेशों से युवा लाकर दे रहे रोजगार क्षेत्र के युवा हो रहे हैं रोजगार से वंचित - दीपेश यादव 
            बुंदराम धीवर
   कोरबा (सुघर गांव)। 16 जून 2025,
जिले के एस.ई.सी.एल दीपका क्षेत्र मे नियोजित कलिंगा ग्रुप ऑफ़ प्राइवेट लिमिटेड (के.सी.सी) द्वारा भर्ती में भारी अनियमितता लगातार सामने आ रही है।
 भर्ती प्रक्रिया मे पारदर्शिता नहीं बरती जा रही हैं,
जिससे स्थानीय युवाओ कि उपेक्षा हो रही है।
 इस तारतम्य में अनेको सामाजिक संगठन एवं प्रभावितो द्वारा अनेक बार पत्राचार एवं विरोध आंदोलन हुए परन्तु उक्त प्रबंधन द्वारा इस सम्बन्ध में कोई पहल नहीं कि जा रही है एवं लगातार अन्य राज्यों से आए बाहरी लोगो का भर्ती किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओ में भारी रोष व्याप्त है यह की विगत दिनों कंपनी के दौरे पर आए सी.एम.डी डॉ.सौम्या राजन शामल द्वारा दिए वक्तव्य में स्थानियों को रोजगार में प्राथमिकता देने अधिकारियो को निर्देशित किया है। लेकिन अधिकारी सुब्रजीत पांडा एवं पी.आई.सी महेश रेड्डी द्वारा लगातार बाहरी लोगो की भर्ती किया जा रहा है। इस तारतमय में दीपेश यादव उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कटघोरा के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक दीपका को पत्र सौंपा गया एवं समस्या से अवगत कराया गया एवं उचित पहल नहीं होने पर 07 दिवस पश्चात उत्पादन ठप करने की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर देवेंद्र यादव उप सरपंच बसीबार,
मुकेश उस्सरवर्षा उप सरपंच ढेलवाडीह,मनीष कँवर जिलाध्यक्ष आदिवासी युवा संघ कोरबा, रंजीत सिंह राठिया ब्लॉक अध्यक्ष NSUI दीपका सहित युवा कांग्रेस NSUI के पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments