केशकाल (सुघर गांव)। 22 जून 2025,
कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर के सभी क्षेत्रों में इन दिनों किसान मानसुन के शुरू होने से पहले किसान इन दिनों खेतों में खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। अंचल में इन दिनों मौसम के बदलाव के कारण रूक-रूक बारिश सुबह से ही हो रही है सुबह - शाम किसान अपने खेतों में काम करते हुए देखा जा सकता है। इसी तरह ब्लाक बडेराजपुर के ग्राम पंचायत हरवेल स्थित प्लाट पारा में कुछ किसान खेतों में अपने ट्रैक्टर से हल जोतते हुए नजर आए मक्का भी लगाते हुए देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से मॉनसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शनिवार रविवार का दिन की सुबह खुशी की लहर लेकर आई इस बारिश ने धान की रोपनी के लिए अनुकूल मौसम तैयार किया है।
जिससे किसानों में उत्साह है.किसान समय रहते करें ये जरूरी काम: बारिश की पहली बूंदों के साथ ही किसान अपने खेतों की ओर चल पड़े है। सभी जगह ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ खेतों की जुताई का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। किसानों का मानना है कि यह बारिश धान की रोपनी के लिए सही समय लेकर आया है। हरवेल निवासी सहादेव मंडावी का कहना है कि आज कल सभी खेती किसानी में लगे हुए हैं और बारिश आने का भी इंतजार कर रहे हैं।
इसी तरह ब्लाक बडेराजपुर से लगे ग्राम हरवेल, बालेंगा, पिढ़ापाल गम्हरी धामनपुरी पिटीसपाल तितरवंड किबड़ा डिहीपारा,तराईबेड़ा में भी किसान खेतों में काम करते हुए नजर आए किसानों अब इन दिनों सुबह से ही काम में व्यस्त रहते हैं।
0 Comments