विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे हुई शामिल
गिरौदपुरी (सुघर गांव)। 15 जून 2025,
जिले बलौदाबजार के तहसील व नगर पंचायत टुण्डरा में सखा मित्रमंडल द्वारा आयोजित रक्तदान सम्मान समारोह एवं मिलन महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें समाज सेवी,जन प्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं।
विधायक ने अपने उद्बोधन में जन समूह को सम्बोधित किया
“रक्तदान एक महादान है। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में मानवता का संदेश भी फैलाता है। ऐसे आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है।”
कार्यक्रम में रक्तदान हेतु समर्पित साथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता हेतु सभी आयोजकों को उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विशेष रूप से छतराम साहू नगर अध्यक्ष, जैवर्धन राय विधायक प्रतिनिधि, मिथलेश लहरे, लोकनाथ पटेल, पुरुषोत्तम बर्मन,डॉ.उदय पटेल,सरपंच रोशन राय,निखिल पटेल,संतोष सोनी,कलेश्वर साहू, संतोष साहू,प्रकाश साहू, भूपेन्द्र पटेल,राहुल केशरवानी तथा सैकड़ों की संख्या में युवा साथी गण और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सामाजिक एकता,स्वास्थ्य और संगठनात्मक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया,जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
0 Comments