गेवरा बरपाली के वार्ड 25 की सड़क कीचड़ गड्ढे में तब्दील वार्ड वासियों ने शीघ्र निर्माण कार्य करने किया मांग
कोरबा (सुघर गांव)। 05 जून 2025,
जिले के गेवरा बरपाली के वार्ड क्रमांक 25 में सड़क की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। कीचड़ पानी के आलावा जगह - जगह गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं और हाल ही में हुई बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी भर गया है। पानी निकासी के लिए नालियों की उचित सफाई न होने से जल भराव की समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोज़मर्रा की दैनिक दिनचर्या आवागमन करने में उन्हें बहुत परीशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूली छात्र - छात्राओं, आमजनों,बुजुर्ग और महिलाएं आवागमन की तखलीफ से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
हैरानी कि बात यह है कि इस सड़क की मरम्मत और निर्माण के लिए पिछले वर्ष ही स्वीकृति मिल चुके थे,फिर भी आज पर्यन्त तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ना ही वार्ड पार्षद तेजप्रताप सिंह और ना ही नगर पालिका बाँकी मोंगरा ने इस विषय पर कोई ठोस कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन जब काम करने की बारी आती है तो सब चुप्पी साध लेते हैं। वार्ड की जनता अब सवाल पूछ रही है - आख़िर उनका चुना हुआ जन प्रतिनिधि उनके लिए कब काम करेगा?
जनता की मांग है कि जल्द से जल्द इस बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि उन्हें दुर्गम पथ से विभिन्न आवागमन में हो रहें समस्याओं से राहत मिल सके।
0 Comments