2 करोड़ के नशा सामग्रियों को जलाकर किया ख़ाक 


विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 2 करोड़ रुपए का ब्राउन शुगर और अन्य अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, सीरफ को पी आई एल प्राइवेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोटाडबरी चांपा के पॉवर प्लांट,भट्ठी में जलाकर नस्टीकरण किया गया

जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गया था जप्त, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर किया गया नशीले सामग्रियों का नस्टीकरण



रिपोर्टर/ जावेद अली आज़ाद 

जांजगीर-चाम्पा। जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने 12 जून से 26 जून 2025 तक जिले में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।इसी क्रम में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के दिनांक 26.06.2025 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के भट्ठी में जिले के विभिन्न थाना, चौकी अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थ कुल 45 प्रकरण जिसमें 88.644 किलो ग्राम गांजा, 5068 नग टेबलेट, 38 नग सिरफ़, 880.63 ग्राम ब्राउन शुगर को विधिवत जलाकर नस्ट किया गया है। नस्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ़ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments