गरियाबंद (सुघर गांव)। 10 जून 2025,
पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में गरियाबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। इस हिंसक हमले में पत्रकार नेमीचंद बंजारे, जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर बंजारे और आदी चक्रधारी के साथ मारपीट की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान आरोपियों के रायपुर की ओर भागने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
04 युवकों को किया गया गिरफ्तार
उत्तम भारती (22 वर्ष), पिता स्व.आशाराम भारती मयंक सोनवानी (19 वर्ष), पिता स्व. देवनाथ सोनवानी चंद्रभान बंजारे उर्फ भानु (27 वर्ष), निवासी पितईबंद, राजिम शशांक गरड़ उर्फ शानु रॉव (23 वर्ष), निवासी चंगोराभाठा, रायपुर गौरतलब है कि इससे पहले पत्रकारों ने सुंदर लाल शर्मा चौक पर धरना देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और खनिज अधिकारियों की मिलीभगत की जांच की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया पर खनिज अधिकारी पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए थे। पितईबंद के अलावा राजिम में चौबेबंधा, बकली, रावण, तर्रा, कोपरा में अवैध डंप सहित 10 से ज्यादा खदान अवैध रूप से संचालित हैं। रोजाना शाम ढलते ही हाईवा जिले में प्रवेश करते है। रात 8 बजे तक रेत घाटों में खनन शुरू हो जाता है।
0 Comments