गोरे लाल जांगड़े संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियम विरुद्ध 03 स्थानों में किए अतिक्रमण,नाममात्र कार्यवाही कर तहसीलदार की खानापूर्ति
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 14 जून 2025, जिले के तहसील बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह के शासकीय भूमि नक्शा खसरा नंबर 147/1 नहर पार बड़े नवा तालाब समीप 02 स्थान और ग्राम पंचायत भवन के पास कुल 03 स्थानों पर गोरे लाल जांगड़े पिता गजानंद द्वारा अपने गृह ग्राम में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि को बिक्री कर मुनाफे कमाने की फिराख में लगे हुए हैं। जो संयुक्त कलेक्टर कार्यालय जिला - बलौदाबाजार - भाटापारा में संविदा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं, जिनके द्वारा शासन - प्रशासन की नियमों को ताक में रख अवहेलना कर अपने पदीय कर्तव्यों का दुरूपयोग कर रहें हैं।
प्रेस सतनाम प्रचारक कार्यालय भवन जोड़ा जैतखाम, मिनीमाता प्रतिमा स्थल की पानी निकासी रोक से जनहित कार्य होगा प्रभावित
गोरेलाल जांगड़े द्वारा प्रेस सुघर गांव,सतनाम प्रचारक कार्यालय भवन और जोड़ा जैतखाम, मिनीमाता प्रतिमा स्थापना स्थल पास की भूमि पर अतिक्रमण कर गड्ढे खोद कर जल की निकासी को रोक दिया गया हैं। जिससे जोड़ा जैतखाम,मिनीमाता प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की संभावना हैं। बारिश धूप धूल से मिनीमाता प्रतिमा की सुरक्षा के लिए छतदार चबूतरा और पेयजल व्यवस्था में बोर खनन, पानी निकासी नाली और सीमेंटी समतलीकरण कार्य किया जाना हैं। जिसके लिए शासन - प्रशासन से राशि स्वीकृति की मांग किया गया हैं।
बारिश से पहले बेदखली करने तहसीलदार बिलाईगढ़ और सुशासन तिहार में जिला कलेक्टर को आवेदन देकर जन समस्याओं को अवगत कराया गया था। जिस पर अविलम्ब होने के फायदे गोरेलाल जांगड़े द्वारा विवादित शासकीय भूमि को बिक्री कर मुनाफा कमा अपना बला दूसरे पर डालने में लगा हुआ हैं।
पटवारी पचनामा में अतिक्रमण प्रभावित की जानकारी पर तहसीलदार बेदखली आदेश जारी करने में क्यों अविलम्ब कर मौन साधे हैं
शिकायत के बाद तहसीलदार द्वारा हल्का पटवारी 02 को जांच प्रतिवेदन पंचनामा नजरी नक्शा खसरा तैयार देने की आदेश पर तहसील कार्यालय में पूर्ण प्रमाणित रूप में अतिक्रमण से प्रभावित होना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिस पर अविलम्ब समय बाद तहसीलदार द्वारा उचित कार्यवाही नहीं कर प्रभावित स्थल से बेदखल आदेश जारी कर अतिक्रमण कर्ता पर कोई कार्यवाही नहीं करना। कई सवाल खड़े करते हैं।
लंबे समय से एक स्थल पर जमे तहसीलदार,जन सूचना अधिकार में पूर्ण जानकारी देने से कतराते हैं
बिलाईगढ़ में लंबे समय 2023 से आज पर्यन्त तक एक ही स्थान में जमे हुए हैं तहसीलदार साहब। जिनके द्वारा उनके राजस्व विभाग से संबंधित जांच कार्यवाही प्रतिवेदन की जानकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम में मांगने पर पूर्ण जानकारी नहीं दिया जाता हैं।
ग्राम पंचायत परसाडीह की
शासकीय भूमि में अतिक्रमण संबंधित कई जानकारी मांगा गया जिस पर तहसीलदार जन सूचना अधिकारी द्वारा पूर्ण नहीं देकर अधूरा दिया गया।
कई जन सूचना अधिकार अधिनियम की जानकारी में जन प्रतिनिधियों,उच्च अधिकारियो की पत्र में आवश्यक कार्यवाही नहीं कर अवहेलना करते देखा गया। तहसीलदार साहब को शासन - प्रशासन और अपने उच्च अधिकारियो की खौफ नहीं हैं और लगातार समाचार पत्रों में सुर्खियों में होने की कोई फर्क हैं।
तहसीलदार साहब के पास लंबे समय से कई मामले कागजी कार्यवाही में खानापूर्ति कर लंबित रखें गए है
तहसीलदार साहब के पास ग्राम परसाडीह से संबंधित शासकीय भूमि अतिक्रमण पर कार्यवाही करने विभागीय मंत्री,विधायक, संसदीय सचिव,कलेक्टर, अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने अनुशंसित पत्र में नाममात्र खानापूर्ति कर लंबित रखें कार्यालय की फाईल में धूल खाते पड़े हुए हैं। आए दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियों अपने उच्च अधिकारियो जन प्रतिनिधियों से शिकायत जांच कार्यवाही करने पत्रों से तहसीलदार साहब को कोई लेना देना नहीं हैं। भले ही जनहित कार्य प्रभावित हो और अतिक्रमण कर्ता गणों की मनोबल बढ़ता हो। अब देखना होगा की समाचार प्रकाशित के बाद शासन प्रशासन सुध लेता और तहसीलदार साहब आगे क्या कार्यवाही करते हैं।
0 Comments